फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: एक सड़क के लिए निकल गई सियासी तलवारें, जानिये कैसे?

Sat, 20 Sep 2025 02:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

क्वारब के पास लगातार हो रहे भूस्खलन को लेकर अल्मोड़ा में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री ने कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी पर बाईपास सड़क के काम में बाधा डालने का आरोप लगाया, जिसे विधायक ने अपनी कमियां छुपाने का प्रयास बताया। 
विज्ञापन
क्वारब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन जिलों की लाइफ लाइन एनएच-109 पर क्वारब के पास लगातार हो रहे भूस्खलन को लेकर अल्मोड़ा में सियासत चरम पर है। पहले केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री ने कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी पर बाईपास सड़क का काम रुकवाने का आरोप लगाया था। इस पर कांग्रेस विधायक तिवारी का कहना था कि मंत्री जी अपनी कमियां छुपाने के लिए मुझ पर व्यक्तिगत हमला कर रहे हैं। अब इस मामले में दोनों ही पार्टियों के जिलाध्यक्ष आमने-सामने आ गए हैं।

विज्ञापन


भाजपा ने जहां कांग्रेस की बयानबाजी और पुतला दहन को तथ्यहीन बताया। वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर क्वारब के मलबे को हलवे के रूप में प्रयोग कर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है।

वार : कांग्रेस का पुतला जलाना और बयानबाजी तथ्यहीन : नयाल
कांग्रेस के केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा का पुतला जलाना और बयानबाजी को भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसा करके जनता को गुमराह कर रही है। क्वारब की समस्या के समाधान के लिए सांसद के प्रयासों से स्लाइडिंग जोन ट्रीटमेंट के लिए केंद्र सरकार से 51 करोड़ रुपये स्वीकृत कराए जिसमें से आधे से अधिक कार्य संपन्न भी हो चुका है। डोबा-चौसली डायवर्जन सड़क के लिए 10,23,00,000 रुपये स्वीकृत कराए लेकिन कांग्रेस ने काम रुकवा दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी भाजपा सांसद अजय टम्टा के बयान को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत कर राजनीतिक लाभ लेना चाह रही है। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि अनर्गल बयानबाजी और भ्रामक प्रचार बंद कर रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए। जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस के केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री के पुतला जलाने और उनके लिए की गई बयानबाजी की भी निंदा की है।

पलटवार : मलबे को हलवे के रूप में प्रयोग कर भ्रष्टाचार कर रही है भाजपा : भोज
कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल के बयान पर पलटवार किया है। उनका कहना है कि क्वारब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। भाजपा क्वारब के मलबे को हलवे के रूप प्रयोग कर भ्रष्टाचार कर रही है। सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार क्वारब ट्रीटमेंट के नाम पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि दो साल से अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की लाइफ लाइन का भाजपा स्थायी समाधान नहीं निकाल पाई है जबकि स्थानीय सांसद केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि डोबा-चौसली डायवर्जन सड़क करीब 10.5 करोड़ का कार्य भाजपा बिना निविदा के कराकर अपने व्यक्ति को लाभ पहुंचाना चाहती थी। तभी इसका विरोध किया था जबकि 20,000 की झाड़ी कटान के कार्य की भी निविदा लगाकर होते हैं। इतने बड़े कार्य को बिना निविदा के कराने का मतलब भ्रष्टाचार है। भोज का कहना है कि जनता स्थानीय सांसद और मंत्री से सवाल पूछ रही है। वह अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए कांग्रेस विधायक पर बाईपास सड़क का कार्य रुकवाने का झूठा आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें