फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: पहले राउंड से विजय रथ पर सवार हो गए थे अजय वर्मा, अंत तक कायम रखी बढ़त; एक बार भी पीछे नहीं हुए

Sat, 25 Jan 2025 08:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

नगर निगम अल्मोड़ा के चुनाव में इस बार इतिहास पलट गया है। कांग्रेस की जीत का मिथक टूट गया है और भाजपा ने पहले मेयर पद पर कब्जा कर लिया है। जानकारी के अनुसार पहले राउंड में अजय वर्मा को 2487 वोट मिले जबकि कांग्रेस के भैरव गोस्वामी को 1684 मत मिले। 
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम के चुनाव में इस बार इतिहास पलट गया है। कांग्रेस की जीत का मिथक टूट गया है और भाजपा ने पहले मेयर पद पर कब्जा कर लिया है। इस चुनाव की खास बात यह रही की चार राउंड तक चली मतगणना में अजय वर्मा ने एक बार भी अपनी बढ़त नहीं खोई। पहले राउंड से ही वे विजय रथ पर सवार हो गए थे और उनकी यह बढ़त अंत तक कायम रही। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले राउंड में अजय वर्मा को 2487 वोट मिले जबकि कांग्रेस के भैरव गोस्वामी को 1684 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी निर्दलीय अमन अंसारी को 34 वोट मिले थे। 120 वोट रद्द हुए।

दूसरे राउंड में भी अजय वर्मा ने अपनी बढ़त को बनाए रखा। उन्हें इस राउंड में 2429 मत मिले जिससे उनके मतों की संख्या बढ़कर 4917 हो गई थी। कांग्रेस के भैरव गोस्वामी को दूसरे राउंड में 1300 मत मिले जबकि निर्दलीय अमन अंसारी के खाते में यहां भी 114 वोट आए।

तीसरे राउंड में अजय वर्मा के खाते में 1894 वोट आए जबकि भैरव गोस्वामी के हिस्से में 1353 मत आए और अमन अंसारी को यहां 33 मत मिले। चौथा और निर्णायक राउंड भी अजय वर्मा के ही नाम रहा। उन्होंने इस दौरान भी अपनी बढ़त बनाए रखी और पहली बार भारतीय जनता पार्टी के लिए नगर निगम चुनाव में मेयर पद जीतकर नया इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि प्रदेश की सबसे पुरानी नगर पालिका अल्मोड़ा में आज तक भारतीय जनता पार्टी को कभी भी जीत हासिल नहीं हुई थी लेकिन नगर निगम बनते ही भाजपा ने जीत का खाता खोल दिया गया है।

जीत की घोषणा होते ही छलक आए अजय वर्मा के आंसू

विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा सुबह से ही मतगणना स्थल पर जमे हुए थे। जैसे ही निर्वाचन आयोग की ओर से उनकी जीत की घोषणा की गई, अजय वर्मा को कार्यकर्ताओं ने कंधे पर उठा लिया और फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान अजय भावुक हो गए और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक आए। बता दें कि वर्ष 2013 में भी अजय वर्मा भाजपा के टिकट से नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें