अल्मोड़ा। बीयरशिवा सीनियर सेकेंडरी विद्यालय अल्मोड़ा का वार्षिकोत्सव स्थानीय स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में प्रसून जोशी, बालिका वर्ग में प्रिया भाकुनी, मिडिल बालक वर्ग में ईश्वर सिंह, बालिका वर्ग में मानसी मेहता, सीनियर बालक वर्ग में चेतन कांडपाल और बालिका वर्ग में अनीता बिष्ट व्यक्तिगत चैंपियन रहे।
मार्च पास्ट में रेड हाउस ने बाजी मारी, जबकि सदनों में ब्लू हाउस चैंपियन रहा। मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी एके सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए। लक्ष्य तक पहुंचने के लिए बच्चों से मेहनत से पढ़ाई करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि बीयरशिवा समूह के प्रबंधक तिलक तलवार थे।
इस मौके पर नर्सरी, केजी और कक्षा एक के बच्चों द्वारा एक्शन सौग, कक्षा दो, तीन, चार और पांच के द्वारा एरोबिक्स, कक्षा छह, सात, आठ के द्वारा मास पीटी, कक्षा नौ, दस के छात्र-छात्राओं ने साड़ी नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य नीलम उप्रेती ने कहा कि निरंतर मेहनत करने से ही व्यक्ति को सफलता मिलती है। स्कूल के व्यवस्थापक एसबी राना ने सभी का आभार जताया।