सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर तहसील क्षेत्र के बिलोरी बीट के जंगल में अचानक आग भड़क उठी। आग से काफी वन संपदा कोे नुकसान पहुंचा है। इससे आसमान में भी धुंध छाई हुई है।
बिलोरी के जंगल में मंगलवार रात अचानक आग लग गई। आग ने काफी बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया है। आग से अब तक करीब तीन हेक्टेयर क्षेत्र में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।
सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण और वन कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में लगे हैं, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। वन क्षेत्राधिकारी बिशन लाल आर्या ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।