फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनरीक्षित वेतनमान का बिल बनाकर विभाग को भेजें

Mon, 20 Mar 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
- नगर पालिका अल्मोड़ा में बैठक करते सेवानिवृत्त शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सेवानिवृत्त शिक्षक संघ की बैठक में वक्ताओं ने सेवानिवृत्त शिक्षकों से पुनरीक्षित वेतनमान का बिल बनाकर भुगतान के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को भेजने की अपील गई। संघ के अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी ने पुनरीक्षित वेतनमान के हाइकोर्ट के फैसले को सेवानिवृत्त शिक्षकों के सामने रखा।
विज्ञापन


कहा कि जिन अध्यापकों के पास न्यायालय का फैसला आ चुका है वह अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी से पुनरीक्षित वेतनमान का बिल बनवाकर भुगतान प्राप्त करने के लिए विभाग को पत्र भेजे। इस दौरान बैठक में 50 सेवानिवृत्त अध्यापकों का न्यायालय में वाद दायर करने के लिए कार्रवाई भी शुरू की गई। बैठक में रुद्रपुर, हल्द्वानी, बेड़ीनाग, पिथौरागढ़, भवाली आदि जगहों से सेवानिवृत्त शिक्षक पहुंचे। ब्यूरो
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें