फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, एक घायल

Tue, 16 May 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 बारात में शामिल होने जा रहे भनोली गांव निवासी 19 वर्षीय एक युवक की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई है, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

भनोली गांव से एक बारात खौड़ी गांव गई थी।

दो बाराती निरंजन कांडपाल (23) पुत्र हीरा बल्लभ निवासी भनोली और मनोज कांडपाल (19) पुत्र महेश चंद्र निवासी भनोली बाइक संख्या यूके-04-0130 में सवार होकर खौड़ी गांव की तरफ जा रहे थे। खौड़ी से करीब चार किमी पहले जीआईसी बाराकूना के समीप बाइक सड़क में रपट गई। दुर्घटना में बाइक चालक निरंजन कांडपाल और उसका साथी मनोज कांडपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए धौलादेवी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने मनोज कांडपाल को मृत घोषित कर दिया। मनोज कांडपाल के सिर में गंभीर चोट लगी थी। दूसरे घायल निरंजन कांडपाल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी में उपचार चल रहा है। डा. बीबी जोशी ने बताया कि घायल निरंजन के स्वास्थ्य में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें