फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में फूंकी बाइक

Thu, 08 Sep 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में फूंकी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शहर में अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। बुधवार रात ढूंगाधारा मार्ग में बीएम चर्च के पास अराजक तत्वों ने एक और बाइक फूंक डाली। इससे पहले खजांची मोहल्ला और लक्ष्मेश्वर भी बाइकें जलाई गई थीं। बाइक जलाने वाले आरोपियों का पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन


एलआर साह रोड से ढूंगाधारा को जाने वाले पैदल मार्ग में बीएम चर्च के पास बुधवार रात करीब 9:30 बजे अराजक तत्वों ने अपाचे बाइक में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।

जब तक फायर बिग्रेड पहुंचती बाइक जलकर राख हो गई। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि वर्तमान में नंदोवी मेला चल रहा है। पुलिस प्रशासन ने पुलिस की तैनाती भी कर रखी है, लेकिन अराजक तत्वों पर अंकुश नहीं लग रहा है।
विज्ञापन


इधर त्रिपुरा सुंदरी वार्ड के सभासद श्याम पांडे ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि बाइक में आग लगाने से क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है। पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं शहर में हो चुकी हैं, लेकिन आरोपी अब तक पकड़ में नहीं आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीएम चर्च परिसर, एडम्स तिराहा, बांसभीड़ा, गोपालधारा, झिझाड़ आदि क्षेत्र शाम होते ही नशेडिय़ों और अराजक तत्वों के अड्डे बने हुए हैं।

उन्होंने ऐसे लोगों पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में पुलिस की तैनाती करने और बाइक में आग लगाने वालों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है। चर्च के समीप गत रात जलाई गई अपाचे बाइक किसकी थी। इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इस संबंध में अब तक किसी ने भी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। थाना पुलिस ने बताया कि बाइक स्वामी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें