फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भोजन माताओं ने किया प्रदर्शन, सीएम को भेजा ज्ञापन

Wed, 18 Nov 2026 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। विकासखंड में भोजन माताओं ने अपनी 11 सूत्री मांगों के लिए प्रदर्शन किया। प्रगतिशील भोजनमाता संगठन के आह्वान पर प्रदेश भर में दो दिवसीय हड़ताल चल रही है। भोजन माताओं ने खंड शिक्षाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जल्द समस्याओं का निदान करने की मांग की।
विज्ञापन

भोजन माताओं ने कहा कि वे वर्षों से विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने सहित अन्य जिम्मेदारियां निभा रही हैं लेकिन उन्हें सम्मानजनक मानदेय और कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला है। उन्होंने समान कार्य के लिए समान वेतन, न्यूनतम 18 हजार रुपये मासिक मानदेय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित करने की मांग उठाई। ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा देवी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में धनगढ़ी पुल संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुनील टम्टा, राजू चौधरी, रोहित कुमार समेत दो दर्जन से अधिक भोजन माताएं शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें