फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिकियासैंण, मौलेखाल और सोमेश्वर में भाजपाइयों ने निकाला जुलूस

Thu, 23 May 2019 11:17 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन भिकियासैंण/मौलेखाल/सोमेश्वर।
विज्ञापन
सोमेश्वर में जुलूस निकालते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा की जीत पर ग्रामीण इलाकों में भी कार्यकर्ताओं में खुशी लहर है।  सोमेश्वर, मौलेखाल आदि स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। 
विज्ञापन


मौलेखाल में कार्यकर्ताओं का जुलूस कपड़ाढइया, जालीखालन होते हुए विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए निकला। जुलूस में कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अजय टम्टा के पक्ष में नारेबाजी कर खुशी का इजहार कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने मिठाई भी बांटी।

उधर सोमश्वर में पार्टी कार्यालय से शुरू हुआ जुलूस  बाजार होते पल्यूड़ा, हट्यूड़ा, जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी की। इस मौके पर ज्येष्ठ उप प्रमुख राजेंद्र कैड़ा, मोहन दोसाद, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, दीवान बोरा, खड़क सिंह, नरेंद्र मोहन नयाल, प्रकाश अल्मियां, राजेश जोशी, बालम मेहरा, पुष्पा भंडारी, व्यापार संघ अध्यक्ष आनंद बोरा, लीला बोरा, प्रकाश नेगी, दीपांशु खाती, नवीन नेगी, उमेश मेहरा, गोपाल राणा, हरिहर उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


भिकियासैंण में राज्य की पांचों  सीटों पर भाजपा की भारी जीत और देश में दोबारा नरेंद्र मोदी की सरकार बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बडियाली बाजार में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री मदन मेहरा, निर्मला शर्मा, देवगिरी गोस्वामी, सुरेंद्र सिंह, शंकर फुलारा, बालम नाथ, उमेश नैलवाल, जगत बिष्ट ,पूरन असनोड़ा, दिलीप सिंह, महेंद्र सिंह, विशन सिंह, पीतांबर मठपाल, मनोज जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें