अल्मोड़ा। खेल महाकुंभ के तहत अल्मोड़ा स्टेडियम में विभिन्न वर्गों में खेल प्रतियोगिताएं जारी हैं। शनिवार को अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21 बालिका वर्ग की वालीबॉल, हैंडबाल, टेबिल टेनिस, बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं हुईं जिसमें विभिन्न खेलों में विनीता, भूमिका, संगीता, निवेदिता, जिज्ञासा, कनिका, शिवानी ने बाजी मारी। जबकि हैंडबाल अंडर-17 में भैंसियाछाना और वालीबॉल में भिकियासैंण की टीम पहले स्थान पर रही।
टेबिल टेनिस एकल अंडर-17 वर्ग में विनिता पहले, अलिना दूसरे स्थान पर रही। टेबिल टेनिस युगल में वर्तिका बिष्ट, निहारिका आर्या, अर्चना बेलवाल ने क्रमश: पहले, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में भूमिका कनवाल पहले, रिया दूसरे, बैडमिंटन युगल में संगीता और भूमिका पहले, पूजा और मेनका दूसरे स्थान पर रही। टेबिल टेनिस अंडर-14 बालिका वर्ग में निवेदिता आर्या पहले, हर्षिता आर्या दूसरे, डबल्स में जिज्ञासा बिष्ट पहले, भूमिका किरौला और हर्षिता बजेटा दूसरे स्थान पर रहे।
बैडमिंटन एकल में कनिका पहले, मानसी जोशी दूसरे स्थान पर रही। बैडमिंटन में शिवानी और प्रसन्ना संयुक्त रूप से पहले और प्रेमा और अंजलि दूसरे स्थान पर रहीं। वालीबॉल अंडर-14 में भिकियासैंण की टीम पहले, भैंसियाछाना दूसरे और ताकुला की टीम तीसरे स्थान पर रही।
हैंडबाल अंडर-17 में भैंसियाछाना की टीम पहले, हवालबाग दूसरे और द्वाराहाट तीसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर कैलाश सिंह डोलिया, धन सिंह धौनी, करन मर्तोलिया, पंकज टम्टा, गणेश साही, चंदन मेहता, यशपाल, बालीराना, मनीषा तिवारी, नीरू पांडे, रितु पांडे, कमला बिष्ट, प्रताप नेगी, श्वेता रावत, शिवदत्त पांडे, विनोद टम्टा, राजेंद्र जोशी, सोनू कुमार, जीसी तिवारी आदि मौजूद रहे।