भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। रानीखेत से भाजपा विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई भिकियासैंण से भाजपा के ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल का मंगलवार को इलाज के दौरान एम्स दिल्ली में निधन हो गया। अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें लेकर दिल्ली गए थे। बुधवार को बेतालघाट में उनका अंतिम संस्कार होगा। निधन की सूचना पाकर उनके आवास पर हजारों लोगों की भीड़ लग गई।
भिकियासैंण क्षेत्र की राजनीति को मंगलवार को गहरा आघात लगा। वर्तमान ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल (40) का लीवर संबंधी लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। सतीश नैनवाल भिकियासैंण विकासखंड के सक्रिय नेता थे। उनकी पत्नी गरिमा नैनवाल भी पंचायत राजनीति में सक्रिय हैं। वे बेतालघाट की च्यूनी सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। सतीश नैनवाल के निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।
उनके निधन पर पूर्व विधायक करण मेहरा, छावनी सभासद मोहन नेगी, चिलियानौला पालिकाध्यक्ष अरुण रावत, गिरिश भगत, दीप भगत, ललित मेहरा, विमल भट्ट, राम सिंह रावत, उमेश पंत, दर्शन मेहरा आदि ने शोक जताया है।
भाजपाइयों ने जताया शोक
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। भाजपा स्याल्दे मंडल ने बैठक कर रानीखेत के विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई ब्लाॅक प्रमुख सतीश नैनवाल के निधन पर शोक जताया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कुंदन लाल, ब्लाॅक प्रमुख मथुरा दत्त, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र नेगी, पूरन रजवार, अशोक तेवाड़ी, बाला दत्त शर्मा, राधारमण उप्रेती आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो01 एएलएम -04 - सतीश नैनवाल। स्वजन-