फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अनदेखी के चलते बदहाल है भिकियासैंण-बासोट सड़क

Thu, 28 Aug 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण/ अल्मोड़ा। भिकियासैंण से बासोट को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत दिनों दिन बदहाल होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह गर बने गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश में इन गड्ढों पर दूषित पानी जमा होने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब तक 50 से अधिक दोपहिया वाहन चालक सड़क पर रपटने से चोटिल हो चुके हैं।
अल्मोड़ा-भिकियासैंण- बासोट सड़क बासोट सहित 10 से अधिक गांवों को जोड़ती है। ग्रामीणों के लिए यह भिकियासैंण पहुंचने का एकमात्र मार्ग है। लंबे समय से अंदेखी के चलते डामर की परत मिट्टी में तब्दील हो चुकी है।
विज्ञापन

हल्की बारिश में ही यह सड़क फिसलन भरी हो जा रही है। इससे वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों के चोटिल होने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार लोक निर्माण विभाग से इसकी शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मांग के बाद भी हालात जस के तस बने हैं। इससे अब लोगों का आक्रोश बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें