जिला टापर भव्या को मिठाई खिलाती माता आरती और पड़ोसीजन।
- फोटो : RANIKHET
अल्मोड़ा। सीबीएसई बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत ने परचम फहराया है। 98.2 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय की कला वर्ग की छात्रा भव्या पांडे ने जिला टॉप किया है, जबकि इसी वर्ग में 98 फीसदी अंकों के साथ मनीष जोशी दूसरे स्थान पर, विज्ञान वर्ग में सौरव रावत 97.8 फीसदी अंक पाकर जिले में तीसरे स्थान पर रहे।
एपीएस रानीखेत की प्रियंका जोशी ने (97.6 फीसदी) और होली एंजिल स्कूल अल्मोड़ा के तन्मय जोशी 97.6 फीसदी अंक पाकर चौथे स्थान पर रहे। होली एंजिल स्कूल के 11 बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक अंक पाए हैं। शारदा पब्लिक स्कूल के 25 बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक अंक पाए हैं।