फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भविष्य ने राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में जीता रजत पदक

Fri, 29 May 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड के ग्राम पंचायत बसेरा निवासी भविष्य अधिकारी ने राष्ट्रीय स्तर की सब जूनियर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 20 मई तक आंध्र प्रदेश के अमलापुरम में किया गया। जिसका संचालन पीआई पावरलिफ्टिंग इंडिया की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से चयनित 29 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबले और चुनौतीपूर्ण प्रतिस्पर्धा के बीच भविष्य अधिकारी ने आत्मविश्वास, अनुशासन और कठिन मेहनत के दम पर शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। भविष्य अधिकारी ने इसी वर्ष केपीएस से इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी माता प्रीति अधिकारी राजकीय प्राथमिक विद्यालय ईडासेरा बग्वालीपोखर में शिक्षिका हैं, जबकि पिता सुनील अधिकारी डेयरी विभाग में उप निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें