फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो नहीं पहुंच सके उनके वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये होंगे इंटरव्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बेस हॉस्पिटल अल्मोड़ा में खुले कोरोना अस्पताल में 120 स्टाफ नर्स सहित कुल 133 पदों के लिए दूसरे दिन भी साक्षात्कार हुए। जो लोग लॉकडाउन के कारण नहीं पहुंच सके उनके इंटरव्यू वीडियो कांफ्रेंसिंग और अन्य माध्यमों से कराए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया एक हफ्ते तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज (एएमसी) प्रशासन ने कोरोना अस्पताल में स्टाफ नर्स और कुछ तकनीकी पदों की भर्ती के लिए आउटसोर्स एजेंसी के जरिये आवेदन मांगे थे। इन पदों के लिए साक्षात्कार बृहस्पतिवार को शुरू हुए और शुक्रवार को भी चलते रहे। बताया गया है कि लॉकडाउन से अनेक अभ्यर्थी इंटरव्यू में हिस्सा नहीं ले सके। एएमसी के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए अंतिम तिथि 22 अप्रैल तक आवेदन कर लिया था, उनके इंटरव्यू वीडियो कांफ्रेंसिंग और अन्य माध्यमों से कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। ताकि आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थी साक्षात्कार में हिस्सा लें सकें। उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते तक प्रक्रिया जारी रहेगी।
मेडिकल कॉलेज में ठेका प्रथा में नियुक्ति का विरोध
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज (एएमसी) में निजी संस्था के माध्यम से ठेका प्रथा पर नियुक्ति का विरोध किया है। उन्होंने इसे युवाओं के हितों पर कुठाराघात बताते हुए डीएम नितिन सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपा। बताया कि राज्य की जनता के संघर्ष के बाद अलग उत्तराखंड राज्य अस्तित्व में आया, ताकि पृथक राज्य बनने के बाद उत्तराखंड के युवाओं को राज्य में ही रोजगार मिल सके लेकिन राज्य सरकार जनभावनाओं के विपरीत कार्य कर रही है। एएमसी में होने वाली नियुक्ति का ठेका निजी कंपनी को दे दिया है, जो कि उत्तराखंड खासकर अल्मोड़ा के युवाओं के साथ धोखा है। उन्होंने कहा है कि युवा लंबे समय से बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। एएमसी में ठेका प्रथा पर नियुक्ति के फैसले से युवा आहत हैं। इससे भविष्य में पलायन की समस्या और बढ़ेगी। उन्होंने अल्मोड़ा और पहाड़ के लोगों को मेडिकल कॉलेज में नियमित नियुक्ति में प्राथमिकता देने की मांग उठाई है। ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ उपाध्यक्ष अरविंद बोहरा, कोषाध्यक्ष राहुल अधिकारी, मोहित बिष्ट, पूर्व उपसचिव वैभव पांडे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें