फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैँडबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच भैंसियाछाना ने जीता

विज्ञापन
उद्घाटन मैच से पहले प्रतियोगिता के खिलाड़ी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
धौलछीना(अल्मोड़ा)। जिला स्तरीय विद्यालयी हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को जीआईसी नगरखान में किया गया। उद्घाटन मैच में बालिका वर्ग में भैंसियाछाना ने हवालबाग को 3-0 से हराया। बालक वर्ग के एक अन्य मैच में भी भैंसियाछाना ने हवालबाग को 3-2 से हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विकासखंड भैंसियाछाना, द्वाराहाट तथा हवालबाग विकासखंड की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा। प्रतियोगिता में पंकज टम्टा, कुदंन कनवाल, सुरेश वर्मा, सुनील बिष्ट, गणेश शाही, शिवराज सिंह बनकोटी, जयदीप उनियाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन शेर राम तिरूवा ने किया। इससे पूर्व राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय महामंत्री डॉ. कैलाश डोलिया ने खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री भूपाल चिलवाल रहे। इस दौरान अशोक बनकोटी, चंद्रशेखर खाती, राजेंद्र बिष्ट, चंदन मेहता, हिम्मत राम, मनीष जोशी, शंकर सिंह बिष्ट, कुंदन लाल, योगेश तिवारी, गिरीश सिंह, रविशंकर गोसाई आदि लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें