फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैयादूज : बहनों को स्टेशन पर घंटों करना पड़ा इंतजार

Tue, 14 Nov 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा में बसों के इंतजार में खड़े यात्री।संवाद 
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भाईदूज मनाने के लिए भाई के घर जा रही बहनों को वाहन नहीं मिलने से परेशानी झेलनी पड़ी। मंगलवार सुबह से ही स्टेशन और टैक्सी स्टैंड पर यात्री पहुंचने लगे। काफी देर इंतजार करने के बावजूद वाहन नहीं मिलने से यात्रियों की फजीहत हुई। इधर रोडवेज की चार रूटों पर सेवाओं का संचालन ठप रहा।
विज्ञापन

भैया दूज पर भाई से मिलने के लिए कई बहनें मंगलवार को ही भाई के घर रवाना हुई। इसके अलावा भाई दूज मनाने के लिए अन्य लोग भी अपने घरों को गए। जिससे सुबह से ही बस स्टेशनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी थी।
रोडवेज डिपो से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को भी बेतालघाट-दिल्ली, देहरादून, लमगड़ा-दिल्ली, टनकपुर आदि सेवाओं का संचालन ठप रहा। इसके अलावा गरुड़, सोमेश्वर, मौरनौला, शहरफाटक, रानीखेत रूटों पर भी वाहनों का संकट रहा। गंतव्य को जाने के लिए यात्रियों को स्टेशनों में घंटों इंतजार करना पड़ा। आज भी यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक, राजेंद्र कुमार का कहना है कि भैया दूज पर यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त सेवाएं चलाई जाएंगी। यात्रियों को दिक्कतें नहीं होने दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें