अल्मोड़ा के कांग्रेस कार्यालय में पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पाजंली अर्पि
अल्मोड़ा/रानीखेत। अल्मोड़ा के जिला कांग्रेस कार्यालय में पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि पंडित नेहरू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ खड़े होकर निर्णायक लड़ाई लड़ी। इस मौके पर पीसीसी सदस्य गोपाल सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, राधा बिष्ट, दीपा साह, मनोज सनवाल, एनडी पांडे, महेश आर्य, रोहित रॊतेला आदि थे।
उधर रानीखेत में भी पंडित नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर कैलाश पांडेय, विमला पांडेय, विश्व विजय सिंह माहरा, हेमंत मेहरा, कुलदीप कुमार, विनय, जानूशीन, ईशु आदि लोग मौजूद रहे।