फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लिए गए फेरे, बरातियों ने लगाए मास्क

विज्ञापन
मास्क पहनकर दुल्हन को विदा करते भागवत। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लॉकडाउन में छूट मिली तो अब शादी विवाह का सिलसिला भी जोर पकड़ने लगा है। खास बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का बखूबी पालन कर रहे हैं। शादी के वक़्त दोनों पक्षों के लोग मास्क लगा रहे हैं। दूल्हा, दुल्हन फेरे लेते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क भी लगा रहे हैं। तहसील के सुदूरवर्ती भटरकोट कुलशीबी निवासी भगवत सिंह नेगी ने भी नियमों के दायरे में रहकर मल्ला निगलात भवाली नैनीताल निवासी जानकी देवी श्याम सिंह नेहरा की पुत्री गरिमा (डॉली) के साथ सात फेरे लिए। भगवत सिंह भटरकोट कुलशीबी निवासी देवकी नेगी पत्नी स्व चंदन सिंह नेगी के पुत्र हैं। उनके भाई गोविंद सिंह नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें