सेराघाट के वृत्तेश्वर मंदिर में आयोजित भागवत कथा के पांचवे दिन उमड़ी भक्तों की भीड़। संवाद
धौलछीना (अल्मोड़ा)। सेराघाट के तल्ली नाली स्थित पाताल वृत्तेश्वर मंदिर में आयोजित भागवत कथा में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। कथा व्यास नितिन भारद्वाज ने कहा कि भागवत कथा मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाती है।
सोमवार को मथुरा से पाताल वृत्तेश्वर मंदिर पहुंचे पंडित और विद्वानों ने 111 हवन कुंडों में आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। कथावाचक आचार्य नितिन भारद्वाज ने कहा कि भागवत कथा सुनने का सौभाग्य कई जन्मों के बाद मिलता है। इस दौरान मंदिर में भजन-कीर्तन भी हुए। यहां केशवानंद गिरी महाराज, महेश सिंह, मोहन सिंह, आनंद सिंह, गोविंद सिंह, हयात सिंह, राजेंद्र सिंह, पवन सिंह, मेहर सिंह मौजूद रहे। संवाद