फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: फिर गड्ढों में तब्दील हुए रानीखेत के आंतरिक मोटर मार्ग

Mon, 15 May 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
बदहाल कनोसा कांवेंट स्कूल मोटर मार्ग। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत के आंतरिक मोटर मार्गों की हालत एक बार फिर से खराब हो गई है। पर्यटन सीजन चल रहा है। सैलानियों की पसंदीदा ठंडी सड़क जगह-जगह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। केवि कालोनी से कनोसा कान्वेंट स्कूल तक एक साल पहले गड्ढे भरे गए थे। अब सड़क पर डामर उखड़ गया है। इस मार्ग पर स्कूली बच्चों के वाहन गुजरते हैं। गड्ढों से दुर्घटना का खतरा बना है।
विज्ञापन

गांधी चौक-स्टेट बैंक-नैनीताल बैंक को जोड़ने वाला मुख्य मोटर मार्ग गांधी चौक के पास खराब है। बारिश होते ही गड्ढे तालाब का रूप ले लेते हैं। मुख्य सड़क की हालत खराब है। जरूरी बाजार की सड़क भी गड्ढों से पटी है। इन सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी छावनी परिषद की है। गड्ढों की वजह से कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। सड़क को सुधारा नहीं जा रहा है। नगर के आंतरिक मोटर मार्ग लंबे समय से बदहाल हैं। तीन से चार फीट चौड़े गड्ढे सड़कों पर बने हैं। स्थानीय नागरिकों ने सड़कों की दशा सुधारने की मांग की है। बाजार की मुख्य सड़क की जिम्मेदारी लोनिवि प्रांतीय खंड के पास है। सहायक अभियंता केएस बिष्ट ने बताया कि मौसम अनुकूल होते ही भरान कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें