फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शेराघाट में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

Sun, 18 May 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। शेराघाट के भूमिया देवता मंदिर में रविवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया है। सुबह महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज कर सरयू नदी से जल लेकर कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा बीणा महादेव मंदिर से शेराघाट बाजार होते हुए भूमिया देवता मंदिर पहुंची। यज्ञाचार्य पंडित कुलदीप उपाध्याय ने मंत्रोच्चारों के बीच विधिविधान से पूजा-अर्चना की। कथावाचक पंडित नवीन चंद्र उपाध्याय ने भागवत कथा की महिमा बताते हुए कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से ही व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मुख्य यजमान मदन मोहन पांडे ने क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक अनुष्ठान में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। ज्ञान यज्ञ की आयोजक चंद्रा पांडे हैं, जो क्षेत्र में चंद्रा बुआ के नाम से जानी जाती हैं। मुख्य व्यवस्थापक नंदा वल्लभ पांडे, सुंदर मेहता, शिवमंगल पांडे, ग्राम प्रधान मोहन चंद्र जोशी, खीमानंद भट्ट आदि व्यवस्था में जुटे हैं। कलश यात्रा में विधायक मनोज तिवारी भी शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर मंदिर में धर्मशाला बनवाने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें