फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिर में भागवत जारी, चौगांव में देवी की मूर्ति स्थापित

Thu, 28 Jul 2016 12:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
मूर्ति स्थापना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिव मंदिर में श्रीमद भागवत कथा अमृत ज्ञान यज्ञ जारी है। कथा सुनाते हुए बद्रीनाथ धाम से पहुंचे व्यास अनंताचार्य ने भगवान राम और श्री कृष्ण की कथा सुनाई। श्रद्धालुओं से कहा कि नियमित पूजा-अर्चना से मनुष्य के सारे दुख दूर हो जाते हैं। इस दौरान भजन-कीर्तनों के माध्यम से पूरा क्षेत्र देवमयी हो गया।
विज्ञापन


मौनी महाराज के सानिध्य में चल रहे इस आयोजन के मुख्य यजमान नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट और उनकी धर्मपत्नी एडवोकेट पुष्पा भट्ट हैं। उधर, ताड़ीखेत ग्वेल देवता मंदिर में श्रीराम कथा जारी है। व्यास ज्योत्सना ने भगवान रामचरितमानस की अगली कथा सुनाई।

ग्वेल देवता मंदिर समिति के तत्वावधान में चल रहे इस आयोजन में कथा सुनने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे हैं। चौगांव देवी मंदिर में भागवत नवाह्न यज्ञ मूर्ति स्थापना और भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया है। सुबह महिलाओं ने चौगांव क्षेत्र में पारंपरिक परिधान पहनकर भव्य कलश यात्रा निकाली। इससे पूर्व मंदिर में देवी की मूर्ति स्थापित की गई। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता चंदन बिष्ट सहित तमाम ग्रामीणों ने भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें