फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागीरथी नाले की स्वच्छता अभियान का आज होगा आगाज

Sat, 04 Mar 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
‘पवित्र बागेश्वर अभियान’ के तहत पांच मार्च की सुबह छह बजे भागीरथी नाले  में स्वच्छता अभियान का श्रीगणेश होगा। स्वच्छता अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल करेंगे। सीडीओ एसएसएस पांगती ने खंड, जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों से अभियान में हर हाल में शिरकत करने के  निर्देश दिए हैैं। नगर पालिका के पर्यावरण मित्र भी अभियान में शामिल  होंगे। 


भागीरथी नाले को स्वच्छ किए बगार सरयू का जल निर्मल रखना संभव नहीं है। नाले को साफ रखने के लिए अमर उजाला ने विशेष अभियान चलाया है। जिसमें अब नगर क्षेत्र के जागरूक लोगों के अलावा प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से जुड़ गया है। गत बृहस्पतिवार शाम जागरूक लोगों ने बैठक करके भागीरथी  नाले की सफाई के अभियान की शुरुआत करने पर आम राय बनाई। जिलाधिकारी  कार्यालय ने अब स्वच्छता अभियान को पवित्र बागेश्वर अभियान से जोड़ दिया  है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत सीडीओ पांगती द्वारा जारी पत्र में जिले के खंड से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों को भागीरथी नाले की सफाई में बढ़चढ़कर शामिल होने को कहा गया है। उधर नगर  पालिका परिषद के ईओ ईश्वर सिंह रावत ने बताया कि स्वच्छता अभियान में  पालिका के दैनिक भोगी पर्यावरण मित्र भी शामिल होंगे। अभियान में नगर के  जागरूक लोग बढ़चढ़कर शामिल होने का एलान पहले ही कर चुके हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर समेत गांव के हर हिस्से को साफ सुथरा होना जरूरी है। इसके लिए हर नागरिक का जागरूक होना जरूरी है। स्वच्छता अभियान गांव से लेकर शहर तक समय-समय पर चलने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें