बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ लेते बाल विकास विभाग के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत(अल्मोड़ा)। बाल विकास परियोजना ताड़ीखेत और द्वाराहाट की ओर से बेटी बचाओ-बोटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। रानीखेत तहसील मुख्यालय में बालिका संरक्षण की शपथ ली गई। कहा कि समाज को भी बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
नायब तहसीलदार हेमंत मेहरा और सुपरवाइजर हेमा त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में बेटियां बेटों से किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं। बेटा और बेटी में भेद नहीं करना चाहिए। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों ने बालिका संरक्षण की शपथ ली।
इस दौरान भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक एनके पांडेय, हेमा त्रिपाठी आदि थे। द्वाराहाट बाल विकास परियोजना कार्यालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सप्ताह का शुभारंभ किया गया। जिसके तहत परियोजना कार्यालय में बैठक और शपथ समारोह का आयोजन किया गया।
बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और समान अवसर देने और नारी सम्मान को आंच न पहुंचाने की शपथ दिलाई गई। यहां सुपरवाइजर किरन राना, राधिका बिष्ट, भारती पंवार, मंगला देवी, नवल लोहनी, नवीन कांडपाल सहित द्वाराहाट क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।