फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Thu, 19 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी खेल अभियान के तहत सोमेश्वर स्टेडियम में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। विभिन्न स्पर्धाओं में दुर्गा आर्या, संगीता, सुनीता, जगदीश सिंह, नवीन आर्या, आकाश, वंदना, किरन गोस्वामी अव्वल रही।
विज्ञापन


सीनियर बालिका 100 मीटर दौड़ में दुर्गा आर्या, पूजा बोरा, रजनी राना, 400 मीटर में दुर्गा आर्या, वंदना राना, पूजा बोरा, गोला फेंक में संगीता, सुनीता, दीपा जोशी, चक्का फेंक में सुनीता, संगीता, वंदना, जूनियर वर्ग बालक 100 मीटर दौड़ में जगदीश सिंह, दिव्यांशु कुमार, नीरज कुमार, 400 मीटर दौड़ में नवीन आर्या, दीपक कुमार, मनोज सिंह, गोला फेंक आकाश, राहुल बजेठा, किशोर कुमार, चक्का फेंक जगदीश सिंह, आकाश, कमल सिंह, जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में वंदना राना, पूजा बोरा, रजनी राना, 400 मीटर दौड़ किरन गोस्वामी, किरन गोस्वामी, गंगा बजेठा, गोला फेंक में संगीता, सुनीता, रजनी, चक्का फेंक में संगीता, सुनीता वंदना जीते।

रेफरी कमल भंडारी, हरीश भंडारी, भुवन बोरा थे। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी ने किया। वहां युवा कल्याण अधिकारी डीपीएस नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद बोरा, कमलेश पंत, सुरेश बोरा, पूरन पांडे, प्रकाश बिष्ट, दीवान बोरा, दीवान राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें