फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया बियरशिबा विद्यालय का 17वां वार्षिकोत्सव

Mon, 02 Nov 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बियरशिबा विद्यालय का 17वां वार्षिकोत्सव ‘लोकधारा’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक निरुपमा भट्ट तलवार, विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी हरीश सिंह रौतेला और प्रबंधन समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, प्रार्थना नृत्य, दक्षिण भारतीय नृत्य, लोकनृत्य, जंगल डांस, राधा-कृष्ण नृत्य, गरबा, कुमाऊंनी नृत्य, नृत्य-नाटिका, भांगड़ा और कव्वाली सहित कई प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।
विद्यालय की अकादमिक निदेशक एवं प्रधानाचार्या दीपिका विल्सन ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी आज डॉक्टर, इंजीनियर, कमांडेंट, सिविल सेवक और खिलाड़ी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उपप्रधानाचार्य हरीश चंद्र कांडपाल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर जूनियर विंग की हेडमिस्ट्रेस चित्रा राठौर ने अतिथियों और अभिभावकों का आभार जताया। इस दौरान सचिव तिलक राज तलवार, अध्यक्ष निरुपेंद्र तलवार और मुस्कान तलवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें