दूनागिरि मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना नवें दिन भी जारी रहा। उपेक्षा से आहत आंदोलनकारियों ने अब 21 अगस्त से क्रमिक अनशन शुरू करने का एलान किया। धरने के समर्थन में नवें दिन भी काफी संख्या में लोग पहुंचे।
मंदिर ट्रस्ट की वैधता पर सवाल उठाते हुए दूनागिरि मंदिर सर्वदलीय संघर्ष समिति पिछले नौ दिनों से धरने पर बैठी है। आंदोलनकारियों का आरोप है कि ट्रस्ट को पारिवारिक ट्रस्ट बनाकर उसमें एकाधिकार करने के प्रयास चल रहे हैं। मंदिर की व्यवस्थाएं पूर्व की भांति मंदिर समिति को सौंपने की मांग उठाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने मंदिर में हुई वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी जोर शोर से उठाई। प्रशासन पर भी दबाव में कार्य करने का आरोप लगाया गया। धरने पर कैलाश कांडपाल, प्रकाश अधिकारी, जगदीश लाल शाह, तेज सिंह खंपा, हीरा नेगी, मोहनी देवी आदि मौजूद थे।
फोटो: 19 आरकेटी 06पी: मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ धरने पर बैठे आंदोलनकारी।