फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रशिक्षुओं ने शिक्षक पर लगाया अभद्रता का आरोप

Mon, 20 Apr 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसजे परिसर में शिक्षा संकाय के प्रशिक्षु बीएड छात्र-छात्राओं ने संकाय के शिक्षक पर एक छात्र प्रशिक्षु के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। नाराज प्रशिक्षुओं ने सोमवार को स्थानीय स्कूलों में चल रही टीचिंग कक्षाओं का बहिष्कार किया और शिक्षा संकाय में नारेबाजी कर धरना दे दिया। उन्होंने अभद्रता करने वाले शिक्षक पर कार्रवाई नहीं होने पर बहिष्कार जारी रखने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

बीएड प्रशिक्षुओं की इन दिनों टीचिंग क्लासेज चल रही हैं। टीचिंग के लिए प्रशिुओं को नगर के अलग-अलग स्कूलों में कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं को पढ़ाने भेजा गया है। आरोप है कि शनिवार को जीजीआईसी में टीचिंग के दौरान अनुश्रवण को पहुंचे शिक्षा संकाय के एक शिक्षक ने बच्चों के सामने कक्षा में ही एक छात्र प्रशिक्षु के साथ अभद्र व्यवहार कर क्लास से बाहर निकाल दिया। इस घटना से नाराज प्रशिक्षुओं ने सोमवार को टीचिंग कार्य का बहिष्कार कर दिया। सभी प्रशिक्षु स्कूलों में पढ़ाने जाने के बजाय एसएसजे परिसर में शिक्षा संकाय प्रांणग में एकत्र हो गए। उन्होंने अभद्रता को लेकर नाराजी जताई और धरना दिया।
संकाय के वरिष्ठ शिक्षकों ने उन्हें समझाया और वापस स्कूलों में जाकर टीचिंग करने को कहा, लेकिन वह नहीं मानें। उन्होंने दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक कक्षाओं का बहिष्कार जारी रखने का ऐलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें