जिला उद्योग केंद्र की ओर से आयोजित कार्यशाला में वक्ताओं ने बेरोजगार युवाओं से स्वरोजगार अपना कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
जिला उद्योग केंद्र के सहायक विकास अधिकारी पंकज तिवारी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि स्वरोजगार से जहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे वहीं पलायन भी रुकेगा। उन्होंने कहा कि फल संरक्षण, काष्ठ फर्नीचर, हस्त शिल्प, ऐंपण, औषधि निर्माण, होटल, साइबर कैफे, प्रिंटिंग प्रेस, आटो रिपेयर, फोटो स्टेट, वीडियोग्राफी, टेलरिंग, ब्यूटी पार्लर, टेंट हाउस, मसाला उद्योग, मिनी दुग्ध डेयरी, कैंडल उद्योगों में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।
एसबीआई के शाखा प्रबंधक डीआर आर्या ने उद्यम स्थापित करने के लिए दिए जाने वाले ऋण और सब्सिडी के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में महिपाल बिष्ट, प्रकाश जोशी, पुष्कर गोस्वामी, बच्चे सिंह, गोपाल बिष्ट, डीआर आर्या, पंकज बिष्ट, दीपक बोरा, कुबेर सिंह, प्रदीप लखचौरा, गुड्डू खान, गोपाल राम आदि मौजूद थे।