फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सहालग सीजन में ब्यूटी पार्लर कारोबार में उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोडा। सहालग सीजन में ब्यूटी पार्लर कारोबार गुलजार हो गया है। ब्यूटी पार्लरों में दुल्हन सजाने के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। शादियों का सीजन शुरू होते ही ब्यूटी पार्लर कारोबारियों के चेहरे में मुस्कान लौट आई है।
विज्ञापन


नगर के कचहरी, कारखाना, धारानौला समेत अन्य बाजारों में स्थित ब्यूटी पार्लर की दुकानों में फेसियल, ब्राइडल मेकअप, प्री-ब्राइडल पैकेज की बुकिंग के लिए महिलाओं और युवतियों की भीड़ लग रही है। दुल्हन के अलावा, सहेलियां और परिवार की अन्य महिलाएं भी मेकअप कराने के लिए बुकिंग करा रही हैं। दुल्हा और बरातियों के लिए मेंस पार्लर में भी फेसियल, हेयर स्टाइल और ब्लीचिंग के लिए भीड़ लग रही है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में घर पर आकर दुल्हन सजाने का चलन तेजी से बढ़ा हैं। दुल्हन के लिए ब्राइडल मेकअप आठ से 24 हजार रुपये तक में हो रहा है। पार्टी मेकअप 1400 से 8000 रुपये में किया जा रहा है। साइड मेकअप 1600 से 2600 रुपये तो वहीं फेसियल वाली बुकिंग 600 से तीन हजार रुपये तक में हो रही है। ब्यूटी पार्लर संचालकों के मुताबिक कारोबार गति पकड़ने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक बुकिंग आ रही हैं।

सहालग सीजन में दुल्हन को सजाने की बुकिंग आ रही है। ब्राइडल सहित अन्य मेकअप अलग-अलग कीमत में उपलब्ध है। घर पर भी दुल्हन को सजाया जाता है। उम्मीद है कि कारोबार अच्छा रहेगा।
विज्ञापन




सोनी आर्या, ब्यूटी पार्लर संचालक







शादियों में दुल्हन को सजाने के लिए लोग अब पहले से ही एडवांस बुकिंग कर देते हैं ताकि उस दिन किसी तरह की परेशानी न हो। ब्यूटी पार्लर कारोबार गति पकड़ रहा है।
विज्ञापन




ज्योति बिष्ट, ब्यूटी पार्लर संचालक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें