फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोधिया बैरियर से तीन पर्यटकों को बैरंग लौटाया

विज्ञापन
लोधिया बैरियर में पर्यटकों के स्वैब लेते स्वास्थ्य कार्मिक। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लोधिया बैरियर में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की जांच जारी है। बुधवार को लोधिया बैरियर में छह पर्यटकों की आरटीपीसीआर कोरोना जांच के लिए स्वैब लिए गए। तीन पर्यटकों को बैरंग लौटाया गया।
विज्ञापन

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लोधिया बैरियर में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की कोरोना जांच जारी है। बुधवार को बैरियर में बाहरी राज्यों से कुल 18 पर्यटक पहुंचे। इनमें से कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लेकर आए नौ पर्यटकों को जिले में प्रवेश दिया गया, जबकि छह के मौके पर ही कोरोना जांच के लिए स्वैब लिए गए। वहीं जांच रिपोर्ट नहीं लाने और जांच कराने में असमर्थ तीन पर्यटकों को बैरंग लौटा दिया गया। जांच करने वाले स्वास्थ्य कार्मिकों में डॉ. ललित, विक्रांत, पंकज पंत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें