फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमाओं की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहें : श्रीनिवास

Tue, 24 Apr 2018 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
मुख्यालय का निरीक्षण करते एसएसबी महानिरीक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय नई दिल्ली के महानिरीक्षक (आसूचना) बी श्रीनिवास तीन दिनी सीमांत मुख्यालय के दौरे पर यहां पहुंच गए हैं। अधिकारियों की बैठक लेकर उन्होंने आसूचना के बारे में विस्तृत जानकारी दी और सीमाओं की सुरक्षा के लिए हर पल मुस्तैदी से कार्य करने को कहा। अधिकारियों ने उन्हें सीमांत मुख्यालय की विभिन्न गतिविधियों से भी अवगत कराया। 

विज्ञापन


यहां पहुंचे पर महानिरीक्षक को सीमांत मुख्यालय में अधिकारियों और जवानों ने गार्ड ऑफ आनर दिया। बाद में महानिरीक्षक ने अधिकारियों और कार्मिकों के साथ बैठक कर तमाम तरह के दिशा निर्देश दिए। मुख्यालय स्थित आसूचना इकाई का निरीक्षण भी किया। इससे पूर्व मुख्यालय के उप महानिरीक्षक टी दोरजे कमांडेंट (चिकित्सा) के नेतृत्व में महानिरीक्षक का स्वागत किया गया।

कार्मिक अधिकारी नितीश कुमार ने मुख्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। बाद में वह क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा और भारत- नेपाल सीमा पर स्थित वाहिनियों के निरीक्षण के लिए रवाना हो गए। इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी डॉ. एनके टीना,  उपकमांडेंट चंद्रजीत, एसएस राय, उप क्षेत्र संगठक अतुल कुमार, परिमल राय, सहायक सेना नायक कोमल जोशी, दीपा पांडे, बृजपाल शर्मा, सहायक प्रचार अधिकारी अनूप चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें