फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाराहाट : सीडीओ के आश्वासन पर मान गए बीडीसी सदस्य, आमरण अनशन स्थगित

विज्ञापन
द्वाराहाट में अनशनकारियों को जूस पिलाते प्रशासन के लोग। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। चतुर्थ राज्य वित्त के कार्यों में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की अनदेखी को लेकर चलाया जा रहा आमरण अनशन सीडीओ के आश्वासन के बाद फिलहाल स्थगित हो गया है। विकासखंड मुख्यालय पर बीडीसी सदस्यों द्वारा दो दिनों से आमरण अनशन चलाया जा रहा था। चतुर्थ राज्य वित्त में अनदेखी किए जाने को लेकर मुझोली के क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक कन्नू साह और पागसा के भूपेन्द्र सिंह रन अनशन पर बैठे थे उनके समर्थन में कई लोग भी वहां पहुंचे थे। शनिवार रात सीडीओ मनुज गोयल ने फोन पर आमरण अनशनकारियों से कोरोना महामारी को देखते हुए आन्दोलन समाप्त करने की अपील की। साथ ही एक सप्ताह के भीतर प्रकरण का समाधान करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद आमरण-अनशन स्थगित कर गया। आमरण अनशनकारियों ने कहा कि, एक सप्ताह के आश्वासन के बाद समाधान न होने पर पुनः आन्दोलन को बाध्य होंगे। अनशनकारियों को प्रशासन की ओर से पहुंची नायब तहसीलदार लीना चन्द्रा धामी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया। गौरतलब है कि चतुर्थ राज्य वित्त के कार्यों में उनकी अनदेखी किये जाने को लेकर 10 जुलाई की शाम चार बजे से दो क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लाक मुख्यालय पर आमरण अनशन पर बैठ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें