फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा का भुगतान न होने पर जनाक्रोश 

Fri, 17 Jun 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
स्याल्दे की बीडीसी बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। क्षेत्र पंचायत स्याल्दे की बैठक में सदस्यों ने पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याओं के साथ ही मनरेगा के भुगतान की मांग को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने इंदिरा आवासों की संख्या बढ़ाने, बीपीएल आईडी की सर्वे सही तरीके से करने, ग्राम विकास अधिकारियों को पहले की तरह न्याय पंचायत स्तर पर ही रखने की मांग उठाई। मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र ने विभागीय अधिकारियों को सदन में उठी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


   ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख आनंदी कत्यूरा की अध्यक्षता मे हुई बैठक में ग्राम प्रधान कफलटाना सुंदर सिंह ने कहा कि मनरेगा का भुगतान समय पर नहीं होने के कारण गांव में कोई भी मजदूर कार्य करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने भुगतान समय पर करने की मांग की। क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंवर सिंह कठैत ने इंदिरा आवासों की संख्या बढ़ाने का मामला सदन में रखा।

क्षेत्र पंचायत सदस्य बिशन राम ने सनणभीड़ा में जीर्ण हो चुके बिजली के पोलों को बदलने की मांग की। सीडीओ प्रकाश चंद्र ने सदन में बताया कि जिले के हर कस्बे में सार्वजनिक शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पंचायत प्रतिनिधियों से ऐसे कस्बों का चयन कर प्रस्ताव देने को कहा। ब्लॉक प्रमुख आनंदी कत्यूरा ने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों की गुणवता और समयबद्धता पर खास ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन


बीडीओ पुरुषोत्तम ने संचालन किया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी मो. असलम, एसडीएम हेमंत कुमार वर्मा, ज्येष्ठ उप प्रमुख भूपाल सिंह रावत, सीएमओ डॉ. आरसी पंत, अधिशासी अभियंता जल संस्थान केएस खाती, अधिशासी अभियंता विद्युत उमाकांत चतुर्वेदी, जिला पंचायत सदस्य सुंदर लाल वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें