फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में सामुहिक योगदान जरूरी: किरौला

विज्ञापन
ब्लाक सभागार में बैठक लेते ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। यहां ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला ने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों और योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सामूहिक योगदान को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकताओं के आधार पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को संपादित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सलाह के आधार पर ही गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे। बैठक में बीडीओ आलोक गार्ग्य ने विभागीय कार्यों की जानकारी दी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पंचायती राज अधिनियम के बारे में भी बताया। कहा कि कोराना संक्रमण के चलते क्षेत्र पंचायत की बैठक नहीं हो पा रही है, लेकिन विकास कार्यों और गांव में रोजगार सृजन के लिए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ही आगे बढ़ा जा सकता है। जनप्रतिनिधियों ने मनरेगा कर्मियों और श्रमिकों के भुगतान करने समेत सभी विकास योजनाओं पर चर्चा, परामर्श को जरूरी बताया। बैठक में ज्येष्ठ उपप्रमुख नंदिता भट्ट, कनिष्ठ उपप्रमुख प्रकाश चंद्र, एडीओ पंचायत राजेंद्र लाल वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र कांडपाल, कैलाश भट्ट, जगदीश बुधानी, दीपक साह कन्नू, भूपेंद्र सिंह, गोविंद राम, हरीश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें