फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन ने बाजार में दो दुकानों को कराया बंद

विज्ञापन
रानीखेत बाजार का निरीक्षण करते नायब तहसीलदार और एसएसआई। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद सील किए गए जरूरी बाजार क्षेत्र में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण जारी है। जरूरी बाजार, पांडेकोटा और ऐरोली क्षेत्र से बृहस्पतिवार को भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अब रानीखेत क्षेत्र से कुल साढ़े छह सौ सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। इधर, सील एरिया में रहने वाले कुछ लोग बाजार में दुकान खोलकर बैठे थे। पुलिस और प्रशासन की टीम ने बाजार का निरीक्षण कर दो दुकानें बंद कराई और सख्त हिदायत दी कि सील की अवधि खत्म होने तक दुकानें खोली गई तो सीधे मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पुलिस की ओर से एसएसआई फिरोज आलम और नायब तहसीलदार दलीप सिंह मय टीम के बाजार में पहुंचे उन्होंने पूरे बाजार का निरीक्षण कर दो दुकानों को बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें