अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपते खत्याड़ी के जनप्रतिनिधि
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। खत्याड़ी क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर बेस अस्पताल को कोविड-19 सेवा से मुक्त करने की मांग उठाई है।
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद से बेस अस्पताल को कोविड-19 के मरीजों के लिए अधिगृहीत किया गया है। पिछले एक सप्ताह से यहां मात्र एक मरीज भर्ती है। वर्तमान में अस्पताल में सीमित ओपीडी ही हो रही है और अस्पताल के अन्य अनुभागों के कार्य पूर्ण रूप से ठप हैं। इस कारण अन्य मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कतें गर्भवती महिलाओं को हो रही हैं। उन्होंने अस्पताल को कोविड-19 सेवा से मुक्त करने और सभी स्वास्थ्य सुविधाएं चालू करने की मांग की ताकि मरीजों को सुविधा हो सके। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख आनंद सिंह कनवाल, जगत कनवाल, हर्ष कनवाल, बीएस मनकोटी, प्रताप कनवाल शामिल हैं।