फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्तपाल से गायब व्यक्ति को तेंदुए ने मार डाला

Thu, 01 Sep 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पहले बेस अस्पताल से लापता एक बीमार व्यक्ति को तेंदुए ने मार डाला। उसका क्षत-विक्षत शव खत्याड़ी के पास एक झाड़ी में मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया गया है कि मृतक की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जगदीश सिंह मेहता (60) पुत्र स्व. जैंत सिंह मेहता निवासी महतगांव हवालबाग को उसके परिजनों ने बेस अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान चार दिन पहले जगदीश सिंह मेहता अचानक दिन के वक्त अस्पताल से गायब हो गए। उस वक्त उनके परिजन भी वहां मौजूद नहीं थे। तलाश के बावजूद जब जगदीश सिंह मेहता का पता नहीं लगा तो उनके पुत्र कैलाश सिंह मेहता ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करा दी।

इधर बृहस्पतिवार सुबह जगदीश सिंह मेहता का क्षत-विक्षत शव खत्याड़ी में मॉडर्न पब्लिक स्कूल के निकट मिला। मृतक के गले में तेंदुए के दांत के निशान थे और शरीर का कुछ हिस्सा भी तेंदुए ने खा लिया था। जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक जगदीश सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। यह माना जा रहा है कि बीते दिनों इलाज के दौरान वह अस्पताल से अचानक निकल गए और भटक कर जंगल की तरफ पहुंच गए। जहां तेंदुए ने उसे मार डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें