लमगड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चौकुना के तोक बरम में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवान सिंह धानक स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल बाराकोट इलेवन ने जीत लिया। बरम एकादश की टीम उप विजेता रही। बाराकोट इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 128 रन बनाए।
जवाब में बरम एकादश की टीम 115 रन ही बना सकी। 30 गेदों में 48 रन बनाने वाले दीपक नेगी को मैन ऑफ द मैच और हेम चंद्र को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मुख्य अतिथि लमगड़ा के ज्येष्ठ प्रमुख विक्रम सिंह बोरा विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी और 500-500 रुपये का नगद पुरस्कार दिया।
इस दौरान नवयुवक मंगल दल चौकुना के अध्यक्ष कृष्णा सिंह धानक, राम सिंह, उम्मेद सिंह, जगत सिंह, प्रकाश सिंह, किशन सिंह, बिशन सिंह, बची राम, नाथ सिंह, मदन सिंह आदि थे।