फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बागेश्वर में पार्किंग के बिना संचालित हो रहे हैं बरातघर

Sun, 18 May 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। इसके पीछे का मुख्य कारण नगर में संचालित बरातघर हैं क्योंकि अधिकतर बरातघर और होटल संचालकों के पास पार्किंग नहीं है। कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोग सड़कों पर वाहन पार्क कर रहे हैं। इससे हर रोज जाम लग रहा है।
विज्ञापन

नगर में जाम की समस्या प्रमुख समस्या है। फिर भी जिला प्रशासन जाम की समस्या से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं ले रहा है। नगर में 11 बरातघर बगैर पार्किंग संचालित होते हैं। जिनमें होने वाले शादी समारोह में आने वाले वाहन सड़कों के किनारे पार्क होते हैं। जिसके सड़कों में जाम लगने की समस्या उत्पन्न हो रही है। नगर के तहसील रोड में चार, पिंडारी रोड में दो, विकास भवन मार्ग पर दो, माजियाखेत और मंडलसेरा बाईपास सड़क पर एक-एक और कांडा रोड पर एक बरात घर संचालित हो रहा है।
इसमें से किसी भी बरातघर में अपनी स्थाई पार्किंग नहीं है। बारातों में वाहनों का समूह नगर में आता है। पार्किंग नहीं होने से वाहन सड़क किनारे पार्क किए जाते हैं। सड़क किनारे पार्क वाहनों से नगर में जाम लगता है। जाम खोलने में यातायात पुलिस के जवानों को दिनभर कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन


......कोट

नगर में संचालित अधिकांश बरातघर पुराने बने हुए हैं। सभी को पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क किनारे वाहन पार्क करवाने और यातायात को बाधित करने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - एनएस नबियाल, एडीएम बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें