तोली सब स्टेशन के पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर में खराबी आने से भैंसियाछाना ब्लॉक के गांवों के अलावा आसपास के क्षेत्रों में शनिवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित चल रही है। इस कारण बरसात के मौसम में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
तोली सब स्टेशन में शनिवार रात अचानक खराबी आ गई। इससे भैंसियाछाना ब्लॉक के तोली, सेराघाट, बाड़ेछीना, पेटशाल, धौलछीना आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप है। बारिश के मौसम में लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। रविवार तक खराबी दूर नहीं हो सकी है।
विद्युत वितरण खंड के अवर अभियंता ललित मोहन डालाकोटी ने बताया कि सब स्टेशन स्थित पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर में खराबी आई है। जिससे सुधारा जा रहा है। रात तक खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद है।