फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसियाछाना ब्लाक की बीडीसी बैठक

Mon, 10 Aug 2015 12:34 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, धौलछीना (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
भैंसियाछाना ब्लाक की बीडीसी बैठक में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य की समस्याएं छाई रही। सदन ने ग्राम्य विकास, वन, मत्स्य, स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने कहा कि अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सदन में उठने वाली समस्याओं के निश्चित समय में निराकरण के निर्देश दिए।

सदस्यों ने पभ्या, गैनाप, घुन्योली, तल्लीनाली, चतुर्भोज, अलई, बूड़ाधार, त्रिनैली, न्योली, डुंगरी गांवों में झूलते बिजली के तार, लो-वोल्टेज, जीर्ण-शीर्ण पोलों की समस्या रखी।
विज्ञापन


बिजली के बिलों की खामियां भी उठाई। पेयजल विभाग पर हुई चर्चा में न्योली, कुंज रतौड़ा, पल्यूं, अलई में लाइन टूटने, के अलावा धौनी कालाकोटुली, कांचुला की पेयजल समस्या उठाई।

शिक्षा विभाग पर हुई चर्चा में चिलकना की प्रधान भावना देवी, धौलनेली दीवान राम ने स्कूल में शिक्षक नहीं होने,  प्रधान धुन्योली चंपा ने स्कूल में शिक्षकों के देर से आने और जल्दी चले जाने, शील के प्रधान कमल सिंह ने शिक्षक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की समस्या रखी।

 इसके अलावा प्राथमिक स्कूल धनचौरा के भवन के जीर्णोद्धार, कुमोली में स्कूल का भवन बनाने, अलई में स्कूल की दीवार ध्वस्त होने, प्राथमिक स्कूल कांचुला का भवन अधूरा होने के मुद्दे उठाए।

क्षेत्र पंचायत सदस्य भावना रावत ने दृष्टिहीन लोक गायक संत राम और आनंदी देवी को समाज कल्याण कल्याण विभाग से वृद्धाश्रम भेजने की मांग की। सदस्यों ने वृद्धावस्था, विधवा पेंशन नहीं मिलने की भी शिकायत की।

क्षेत्र में स्वीकृत सड़कों का काम शुरू करने, आंगनबाड़ी केंद्रों में रसोई घर बनाने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख हरीश बनौला और संचालन बीडीओ उमेद सिंह गैड़ा ने किया।

बैठक में सीडीओ आशीष श्रीवास्तव, एसडीएम रिंकू बिष्ट आदि अधिकारी मौजूद थे। इससे पहले अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें