फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद बैंक खुलने पर रही भीड़

विज्ञापन
ीन दिन बाद बैंक खुलने पर नगर के एक एटीएम के बाहर खड़े लोग अपनी बारी के इंतजार में। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अवकाश के कारण तीन दिन से बंद बैंक मंगलवार को खुल गए हैं। नगर के लगभग सभी बैंकों में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। वहीं एटीएम में भी लोग पैसे निकालने पहुंचे। मालूम हो 10 अगस्त को द्वितीय शनिवार फिर रविवार और बीते दिन बकरीद का अवकाश होने के कारण बैंक तीन दिन बंद रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान कई एटीएम में भी पैसा नहीं था। मंगलवार को बैंक खुलने पर नगर के बैंकों में ग्राहकों की काफी भीड़ दिखाई दी। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए लोगों ने जरूरत के हिसाब से पैसे निकाले। कई लोगों ने बाहर पढ़ाई कर रहे बच्चों के खातों में पैसे डलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें