फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतराम आनंदी देवी सेवा समिति का खाता नहीं खुल सका धौलछीना में

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। डीएम नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर दिव्यांग लोक कलाकार दंपति संतराम और आनंदी देवी की आजीविका के सहयोग के लिए जिला प्रशासन ने संतराम आनंदी देवी सेवा समिति का गठन किया गया है। यह दोनों दिव्यांग कलाकार धौलछीना में रहते हैं, इसलिए डीएम नितिन भदौरिया ने धौलछीना स्थित एसबीआई में उनके खाते खोलने के निर्देश दिए थे। लेकिन, बैंक के शाखा प्रबंधक ने समिति के पंजीकरण के बगैर खाता खोलने से इंकार कर दिया। इसके बाद समिति के सचिव ने एचडीएफसी बैंक अल्मोड़ा में खाता खुलवा दिया।
विज्ञापन

बता दें कि डीएम नितिन सिंह भदौरिया के आदेश पर स्थानीय दिव्यांग लोक कलाकार संतराम और आनंदी देवी को सहयोग करने के लिए संतराम आनंदी देवी सेवा समिति का गठन किया गया है। जिलाधिकारी अल्मोड़ा नितिन सिंह भदौरिया को इसका अध्यक्ष और बेस चिकित्सालय के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अजीत तिवारी को सचिव बनाया गया है।
डीएम के आदेश पर नशा उन्मूलन केंद्र अल्मोड़ा के नोडल अधिकारी डॉ. अजीत तिवारी समिति का खाता खुलवाने एसबीआई धौलछीना पहुंचे तो शाखा प्रबंधक ने उन्हें नियमों का हवाला देते हुए पहले समिति का पंजीकरण प्रमाणपत्र लाने की बात कही। इसके बाद डॉ.अजीत तिवारी खाता खुलवाए बगैर लौट आए। डॉ. तिवारी ने बताया कि उन्होंने फिलहाल समिति का एचडीएफसी बैंक अल्मोड़ा में खाता खुलवा दिया है। समिति के खाते में जमा होने वाली राशि से संतराम और आनंदी देवी के जर्जर हो चुके आवास का पुनर्निर्माण कराने के साथ ही भोजन और केयरटेकर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

एसबीआई धौलछीना में एक माह बाद भी एटीएम में पैसा उपलब्ध नहीं होने पर लोगों ने रोष जताया है। स्थानीय व्यापार मंडल पदाधिकारियों और अन्य लोगों का कहना है कि धौलछीना में एकमात्र बैंक की अव्यवस्थाओं के कारण क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं।
समिति का खाता खुलवाने के लिए पंजीकरण की आवश्यकता होती है। खाता खुलवाने आए व्यक्ति पंजीकरण नहीं दिखा सके। इस कारण खाता नहीं खोला गया। एटीएम के लिए एक-दो दिन में इंजीनियर आ जाएगा अभी एटीएम इंस्टॉल नहीं हुआ है। - गुलशन कुमार शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक धौलछीना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें