फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने भ्रमण कर व्यापारियों से किया संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कोसी, दौलाघाट और गोविंदपुर का भ्रमण कर ग्रामीण व्यापार मंडल इकाईयों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। व्यापारियों ने कोसी नदी में खासकर युवाओं और बच्चों के नहाने पर रोक लगाने की मांग उठाई। प्रशासन से नदी में खतरे वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने की भी मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आए दिन कोसी नदी में डूबने से युवाओं की मौत हो रही है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए जरूरी है कि नदी में नहाने पर रोक लगनी चाहिए। व्यापारियों ने कहा कि बाट माप विभाग समय पर बाट माप में मुहर लगाने समेत मरम्मत का कार्य नहीं करता है। निर्धारित से अधिक शुल्क भी व्यापारियों से लिया जाता है। जिला पंचायत द्वारा टैक्स वसूला जाता है, लेकिन स्वच्छता पर ध्यान नहीं दिया जाता है। जिला पंचायत की सड़कों की हालत दयनीय है। झाड़ियां आदि का कटान नहीं किया जाता है। कई स्थानों पर दीवारें भी टूटी हैं और अतिक्रमण हो रहा है।
बैठकों में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निदेश मठपाल, मंत्री कमल बिष्ट, शाहनवाज अंसारी, गोविंदपुर इकाई के अध्यक्ष कैलाश चंद्र तिवारी, सचिव हरीश सिंह चिलवाल, कोषाध्यक्ष जोगा सिंह डांगी , दिनेश सिंह बोरा कोसी व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवराज सिह बिष्ट, महासिचव नवीन जोशी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें