फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दिल्ली से अल्मोड़ा पहुंचे निकाय चुनाव के बैलेट पेपर

Sat, 11 Jan 2025 04:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया
विज्ञापन

अल्मोड़ा। निकाय चुनाव के लिए बैलेट पेपर नई दिल्ली से छपवाकर अल्मोड़ा आ गए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच इन्हें स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। अब मतदान के समय ही इन्हें कड़ी सुरक्षा में निकलवाया जाएगा।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देशन में बैलेट पेपर छपवाने की प्रक्रिया दिल्ली में कराई गई। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा नगर निगम के मेयर, चिलियानौला-रानीखेत नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों द्वाराहाट, भिकियासैंण और चौखुटिया के अध्यक्ष तथा सदस्यों के लिए बैलेट पेपर छपवाए गए हैं। प्रभारी अधिकारी मतपत्र एवं निर्वाचन सामग्री डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि अल्मोड़ा नगर निगम के लिए कुल 57900, रानीखेत के लिए 5600, द्वाराहाट नगर पंचायत के लिए 5200, भिकियासैंण के लिए 6400 और चौखुटिया के लिए 7900 मतपत्र छपवाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि निर्वाचन संबंधी सभी तैयारी जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें