बाल गणना को लेकर अल्मोड़ा कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते एडीएम बीएस फिरमाल।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एडीएम बीएस फिरमाल ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में घर-घर सर्वेक्षण कर बाल गणना का कार्य समय से पूरा करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक ली।
उन्होंने कहा कि स्कूलों के प्रधानाध्यापक बस्तीवार बाल गणना कर 15 सितंबर तक जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा अभियान (प्रारंभिक शिक्षा) को रिपोर्ट उपलब्ध करा दें। इसके बाद जिला स्तर से संकलित सूचना को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग से विकासखंड ताड़ीखेत, सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, द्वाराहाट के उप शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में निर्देशित किया। बैठक में सीईओ एचबी चंद, जिला परियोजना अधिकारी आरएस यादव, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा महेंद्र प्रकाश, बाल विकास विभाग की चंपा जोशी, एचएस ढैला, आरएस मनराल, विद्या कर्नाटक, सूरज सिराड़ी, राजेंद्र जोशी, कुंदन रावत, सूर्य प्रताप सिंह, कमल अधिकारी, गौरव कुमार पांडे समेत हवालबाग, लमगड़ा, ताकुला, भैंसियाछाना, धौलादेवी के उप शिक्षा अधिकारियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।