फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धूमधाम से मनाई गई बकरीद

Tue, 13 Sep 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ईद-उल-जूहा (बकरीद) का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। नगर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में नमाज अता की। संसदीय सचिव विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी  समेत कई लोगों ने ईदगाह पहुंच कर मुस्लिमों को ईद-उल-जुहा की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


 ईदगाह में जामा मजिस्द के पेश इमाम मुफ्ती जुनेद उल कादरी ने नमाज अता कराई। उन्होंने कहा कि त्याग और बलिदान का प्रतीक ईद-उल-जुहा त्योहार करुणा, प्यार और आपसी मेलजोल की भावना को मजबूत करता है। नमाज अता कर मुस्लिमों ने मुल्क की तरक्की और अमनचैन की दुआ की। बकरीद पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरों की कुर्बानी दी।

संसदीय सचिव विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने ईदगाह पहुंच कर मुस्लिमों को गले लगाकर ईद-उल-जुहा की बधाई दी। इस मौके पर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, जमन सिंह बिष्ट, शेखर लखचौरा, पूरन रौतेला, केवल सती आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें