फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बजरंगी टाइटन, मार्केट स्टार ने जीते मैच

Sun, 29 Jun 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के रैमजे हीरा डूंगरी खेल मैदान में एनटीडी क्रिकेट क्लब की ओर से सेवन ए-साइड नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट जारी रही। शनिवार की रात हुई प्रतियोगिता में बजरंगी टाइटन, मार्केट स्टार की टीमों ने अपने-अपने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन




शनिवार रात पहला मैच बजरंगी टाइटन और नाइट पैंथर टीमों के बीच खेला गया। नाइट पैंथर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 28 रन बनाए। जवाब में बजरंगी टाइटन ने दो विकेट से मैच जीत लिया। दूसरा मैच मार्केट स्टार और नंदा देवी टीमों के बीच खेला गया। मार्केट स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 77 रन बनाए। जवाब में नंदा देवी की टीम 43 रन ही बना पाई।
मार्केट स्टार ने 34 रनों से मैच जीत लिया। अंपायर रक्षित तिवारी, कुणाल सैनी रहे। स्कोरर भानू और उद्घोषक गिरीश धवन और सौरभ वर्मा ने किया। इस मौके पर हिमांशु आर्य, रोहित शैली, कुंदन कुमार, विशाल शैली, आबिद अली, करन शैली, भुवन तिवारी, धीरेंद्र मर्तोलिया, राजीव शैली, दीपक मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें